उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

चारधाम : ऑनलाइन पंजीकरण में अब देना होगा शुल्क

ऑनलाइन पंजीकरण में अब देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब शुल्क देना होगा शुल्क की राशि तय करने के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। पंजीकरण प्रक्रिया इसी सप्ताह प्रारंभ की जाएगी।

ट्रांजिट कैंप में सोमवार को होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रैवल्स यूनियन, संयुक्त रोटेशन, डंडी कंडी संचालकों के साथ बैठक में आयुक्त विनय शंकर पांडे ने यह बात कही। होटल संचालकों ने कहा कि कई बार ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले कई लोग यात्रा पर नहीं आते हैं। फर्जी पंजीकरण से कई बार होटलों में ठहरे तीर्थयात्रियों को पंजीकरण नहीं मिल पाता है। उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण लगाने का सुझाव दिया। आयुक्त ने कहा कि अपर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुति मिलते ही एक दो दिन में जरूरी निर्णय लेते हुए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
आयुक्त ने कहा कि होटल एसोसिएशन की मांग पर स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी, परन्तु पंजीकरण अनिवार्य होगा। फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने को न्यूनतम शुल्क किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!