उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के 20वें पुलिस अधीक्षक के तौर पर निहारिका तोमर ने संभाली कमान।

रुद्रप्रयाग के 20वें पुलिस अधीक्षक के तौर पर निहारिका तोमर ने संभाली कमान।

रूद्रप्रयाग। जनपद की नए पुलिस अधीक्षक के रूप में  सोमवार को निहारिका तोमर (आई.पी.एस.) ने  कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध की स्थिति का जायजा लिया।

नवनियुक्त एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उनकी मुख्य प्राथमिकताएं फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण। पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार और किसी भी प्रकार की अवैध संलिप्तता पर शून्य सहिष्णुता हो।
साथ ही साइबर अपराध पर लगाम और महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही। नशा मुक्ति को लेकर ड्रग्स और अवैध शराब के विरुद्ध कठोर अभियान।

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवगत कराया गया कि आगामी दिवसों में सभी थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया जाएगा। सभी प्रभारियों को गत वर्षो के यात्रा सम्बन्धी फीडबैक दिए जाने के निर्देश दिए गए।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आगामी 22 अप्रैल घोषित हुई है, यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशों पर 15 फरवरी से 15 मार्च तक एक माह का सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत बाहरी राज्यों/देशों से आकर बिना पहचान बताए रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना। होटल, होमस्टे, आश्रम, हॉस्टल, किरायेदार, प्राइवेट नौकरी करने वाले और रेहड़ी-ठेली वालों की सही जानकारी हो। उन्होंने हर थाने पर एक स्पेशल फील्ड टीम (SI, ASI, HC और कांस्टेबल) का गठन किया गया है, जो केवल सत्यापन का कार्य करेगी।

जनपद स्तर पर डेटा विश्लेषण टीम बनाई गई है जो राष्ट्रीय पोर्टल से संदिग्धों का मिलान करेगी।

उन्होंने ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों का विवरण थाने में दें और अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को दें।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा एवं जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!