विश्व एड्स दिवस पर विद्यालयों में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर दिया गया जागरूकता सन्देश।

रुद्रप्रयाग। विश्व एड्स दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कर एड्स को खत्म करने की लड़ाई में एकजुट प्रयासों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विश्व एड्स दिवस के मौके पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एचसीएस मर्तोलिया व प्राचार्य प्रो0 पुष्पा नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एचसीएस मर्तोलिया ने कहा कि एचआईवी और एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता हेतु हर वर्ष 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। उन्होंने एचआईवी एड्स के कारण व बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य प्रो0 पुष्पा नेगी ने कहा कि एड्स को खत्म करने की लड़ाई में पेश आ रही बाधाओं को जागरूकता के जरिए की समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विक्रांत चौधरी ने प्रथम, रश्मि ने द्वितीय व हिमानी फस्वार्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर रेडक्रास समन्वयक एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डा0 जितेंद्र सिंह सभी के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गए।
जखोली विकास खंड के अंतर्गत जीआईसी रामाश्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में आशुतोष रावला ने प्रथम, रोहिनी ने द्वितीय व नन्दनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जीजीआईसी रूद्रप्रयाग में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, बेबो ने द्वितीय व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीएस गुसाईं, प्रधानाचार्य ममता रावत, एपिडेमियोलॉजिस्ट डा0 शाकिब हुसैन, डीपीसी मुकेश बगवाडी, काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल, काउंसलर आईसीटीसी काउंसलर आरती, अंजना भंट्ट, सतीश नौटियाल, हरीश चौधरी सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



