उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

चोपता फलासी की भगवती चण्डिका की दूसरे चरण  की दिवारा यात्रा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए पहुंची चौण्ड गांव

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। तल्लानागपुर की ह्रदय स्थली के रूप विख्यात चोपता फलासी मे जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की दूसरे चरण की उत्तर दिवारा यात्रा वेद ऋचाओ के साथ शुरू हो गयी है । उत्तर दिवारा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर हजारो भक्तो ने भगवती चण्डिका की तपस्थली फलासी पहुंच कर पुण्य अर्जित किया । 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीणो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । दूसरे चरण की दिवारा यात्रा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चौण्ड गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया । उत्तर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी , इस दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक परम्पराओ का निर्वहन किया जायेगा । लगभग 6 माह तक भगवती चण्डिका चारो दिशाओ का भ्रमण करेगी तथा चारो दिशाओ के भ्रमण के बाद घर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका चोपता क्षेत्र विभिन्न गांवो का भ्रमण करेगी व विशाल यज्ञ के साथ 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा का समापन होगा । जानकारी देते हुए तुंगेश्वर महादेव मन्दिर समिति फलासी अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि भगवती चण्डिका का दिवारा यात्रा का शुभारंभ विगत 23 नवम्बर को वेद ऋचाओ के साथ शुरू हो गया था तथा 23 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा ने चोपता क्षेत्र के विभिन्न गांवो का भ्रमण किया । सचिव पूर्ण सिंह खत्री ने बताया कि उत्तर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका भौसाल, रूमसी, मणिगुह ,भटवाडी , जगोठ, गणेशनगर, आसौ, कण्डारा , जलई सहित तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गावो का भ्रमण कर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा ऊखीमठ से अगस्तमुनि के लिए वापस लौटेगी । यशवन्त सिंह नेगी ने बताया कि भगवती चण्डिका की 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा का आयोजन होने से ग्रामीणो मे भारी उत्साह बना हुआ है । उपाध्यक्ष दलवीर सिंह राणा ने बताया कि भगवती चण्डिका के उत्तर दिवारा के तहत अनेक धार्मिक , आध्यात्मिक व पौराणिक परम्पराओ का निर्वहन किया जायेगा । मगन सिंह नेगी , रणजीत करासी , कुवर सिंह, सते सिंह नेगी , संजय सिंह, रणवीर सिंह ने बताया कि उत्तर दिवारा सम्पन्न होने के बाद भगवती अपने तप स्थली पर विराजमान होगी तथा कुछ दिनो बाद अगले चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!