उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंफॉरेस्टरुद्रप्रयाग
केदारनाथ धाम में भी भालू का आतंक दरवाजे तोड़कर दुकानों में घुस रहे भालू, सीसीटीवी कैमरे में कैद
दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसने का भालू का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद
ब्यूरो। केदारनाथ धाम में भले ही बर्फ नहीं गिर रही हैं, लेकिन यहां भी भालू का आतंक बना हुआ। धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर भालू की खूब चहल कदमी दिखाई दे रही हैं। पैदल यात्रा मार्ग के लिंचोली में एक भालू का दुकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुसने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
वीडियो में देख सकते हैं भालू दरवाजा तोड़कर अंदर घुस रहा है। काफी देर तक भालू दुकान के अंदर रहता है और फिर बाहर आकर दोबारा अंदर जाता है। अक्सर देखा जाता है की कपाट बंद होने के बाद धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर भालू आतंक मचाते हैं। दुकानों सहित घरों के दरवाजे तोड़कर काफी नुकसान पंहुचाते हैं।



