उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

तुंगनाथ घाटी के जीआईसी दैडा मे न्याय पंचायत स्तरीय शिविर, गांवों में भालू का आतंक सबसे बड़ी समस्या 

ऊखीमठ। जन – जन की सरकार जन – जन के द्वार तथा प्रशासन गाव की ओर कार्यक्रम के तहत तुंगनाथ घाटी के जी आई सी दैडा मे न्याय पंचायत स्तरीय शिविर मे 78 शिकायते दर्ज हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतो को सम्बन्धित विभागो को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित की गयी। शिविर मे विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणो को विभागीय जानकारी दी गयी।

जीआईसी दैडा के परिसर मे आयोजित शिविर मे शिरकत करते हुए राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार दर्जनो योजनाये संचालित कर रही है उन योजनाओ का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशन पर प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर शिवियो का आयोजन किया जा रहा है । उन्होने अधिकारियो को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविरो मे दर्ज शिकायतो को अधिकारी गम्भीरता से ले तथा उनके निराकरण के लिए सजग रहे । जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रो मे अभी भी समस्याओ का अम्बार लगा हुआ है जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो के मध्य आपसी तालमेल होने से विकास कार्यो को गति मिल सकती है। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा की अधिकारी पूरी जानकारी के साथ शिविरो मे उपस्थित रहे तथा शिविरो मे दर्ज शिकायतो को गम्भीरता से ले। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि जनता व अधिकारियो के मध्य आपसी समन्वय से ही विकास कार्यो को गति मिल सकती है । शिविर मे कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने आधार कार्ड सुधारीकरण हेतु न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाने , पठाली – डुगर – सेमला मोटर मार्ग का शेष सुधारीकरण कार्य पूरा करने, जंगली जानवरो के आतंक से निजात दिलाने , प्रधान बरंगाली गुलाब सिंह राणा ने चौरा धार मे खेल मैदान निर्माण, प्रधान पावजगपुडा विनोद नेगी ने ताला – दुर्गाधार – पावजगपुडा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का शेष कार्य पूरा करने की मांग की । इस मौके पर प्रधान प्रतिपाल बजवाल, प्रेम सिंह नेगी , शिशुपाल सिंह राणा , अनीता देवी , जयकृत कुवर , सनोज देवी , मनवर सिंह नेगी , प्रियंका देवी , भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी , महामंत्री योगेन्द्र नेगी , नोडल अधिकारी रमेश चन्द्र, तहसीलदार रमेश रावत , देवेश्वरी कुवर, बीरेन्द्र भण्डारी , विनोद सेमवाल, सदानन्द भट्ट, नन्दन सिंह रावत सहित विभिन्न गांवो के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागो के अधिकारी , कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!