उत्तराखंडखास खबरेंदेशरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को कलैक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
जिला कार्यालय परिसर में संविधान शपथ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। उन्होंने कहा कि संविधान ही है जो हमें स्वतंत्र देश के एक स्वतंत्र नागरिक की भावना का अनुभव कराता है। उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमें हमारे अधिकार देते हैं, वहीं इसमें दिए गए मौलिक कत्र्तव्य हमें अपने दायित्वों की भी याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए जिससे सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित जिला कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विभागों में आज विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालय परिसर में अधीनस्थ कार्मिकों के साथ संविधान दिवस की शपथ ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!