रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग की साक्षी कठैत का उत्तराखंड अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। साक्षी की सफलता पर क्रिकेट प्रशिक्षक सहित जिला क्रिकेट एसोसिएशन और जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है, साथ सभी ने इसे जिले के लिए बड़ी कामयाबी होना बताया है।
बता दें कि, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बंगोली गांव की साक्षी कठैत बचपन से ही क्रिक्रेट को अपना कैरियर बनाना चाहती थी। स्पोर्टस में रुचि रखने वाली साक्षी इन दिनों काशीपुर में चल रहे कैंप में अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रही है। बंगोली गांव के भरत सिंह कठैत व संगीता देवी की बेटी साक्षी ने कक्षा 8वीं से क्रिकेट को अपना कैरियर चुन लिया था। पिता भरत सिंह ने भी बेटी की प्रतिभा देख उसका पंजीकरण जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कराया। बीते कुछ सालों से जिला मुख्यालय में युवाओं को क्रिकेट की कोचिंग दे रहे क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट से साक्षी को कोचिंग कराई। गुलाबराय मैदान में छात्रा ने कोच से मिले दिशा निर्देशों को अच्छी तरह समझते हुए विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में प्रैक्टिस शुरू की।
स्थानीय प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट का कहना है कि रुद्रप्रयाग के युवाओं में क्रिकेट के प्रति काफी रुचि है। बीते दो सालों में यहां काफी युवा क्रिकेट को अपना करियर बना रहे हैं। साक्षी का उत्तराखंड अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए चयन होना न केवल रुद्रप्रयाग जिले के लिए बड़ी कामयाबी है। बता दें कि इससे पहले साक्षी के भाई प्रियांशु का चयन भी बीते कुछ महीने पहले उत्तराखंड अंडर 19 पुरुष क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। भाई-बहन ने क्रिकेट के क्षेत्र में रुद्रप्रयाग का एक अलक पहचान दिलाई है।
Back to top button
error: Content is protected !!