उत्तराखंडखास खबरेंखेलटेक्नोलॉजीदेशरुद्रप्रयाग

हरिद्वार में आयोजित 20 वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया प्रथम स्थान हासिल

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने दी बधाई

हरिद्वार में आयोजित 20 वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया प्रथम स्थान हासिल

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने दी बधाई

पृथक राज्य उत्तराखण्ड गठन होने के उपरान्त से ही उत्तराखण्ड पुलिस कार्मिकों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रत्येक वर्ष समय समय पर विभिन्न खेल एवं अन्य प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं। इस बाबत पुलिस मुख्यालय के स्तर से वार्षिक खेल कैलेण्डर जारी कर सम्बन्धित जनपद अथवा पीएसी वाहिनियों को खेल प्रतियोगितायें आयोजित किये जाने हेतु निर्देश जारी किये जाते हैं।बता दें कि जनपद हरिद्वार की पुलिस लाइन रोशनाबाद में दिनांक 21 नवम्बर से 23 नवम्बर के मध्य 20 वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज एवं डाग स्क्वाड प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की टीम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के टीम इवेंट में जनपद रुद्रप्रयाग के उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान एवं उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस टीम को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस टीम की इस सफलता पर बधाई दी गयी हैं, साथ ही अपेक्षा की गयी है कि उत्तराखण्ड पुलिस के स्तर पर आयोजित होने वाली खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर इसी प्रकार से जनपद का नाम रोशन करेंगे।
अवगत करा दें कि आगामी दिनांक 26 नवम्बर से जनपद पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाली 18 वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2022 हेतु भी जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की टीम आज पौड़ी हेतु रवाना हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!