देहरादून। देहरादून में दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की बड़ी कार्यवाही। दिल्ली से सुबह-सुबह आईं आयकर अफसरों की कई टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के द्वारा पुलिस फोर्स मांगी गयी है।
बता दें कि, गुरुवार सुबह देहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचते ही आसपास भीड़ जुटने लग गई। इस दौरान कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घरों पर आयकर विभागों की छापेमारी की गई। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है।
दरअसल, आयकर विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया,नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है। देहरादून में आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई शुरू की गई। विभागीय अधिकारियों ने छापे के बाबत कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है।
Back to top button
error: Content is protected !!