केदारनाथ धाम में परिजनों से बिछड़े पांच साल के बच्चे को पुलिस ने मिलवाया

केदारनाथ धाम में परिजनों से बिछड़े पांच साल के बच्चे को पुलिस ने मिलवाया
केदारनाथ। श्री केदारनाथ धाम में मंगलवार को कोलकाता से पहुंचे श्रद्धालु गोपाल नन्दन ने पुलिस सहायता केन्द्र केदारनाथ को सूचित किया कि उनका 5 वर्षीय बेटा अभिजीत नन्दन जो कि बोलने में असमर्थ है और वह उनसे यहां पहुंचने के बाद बिछड़ गया है। उसने अपने स्तर से भी ढूंढने का प्रयास किया परन्तु वह अपने बच्चे को नहीं ढूंढ पाया है। निरीक्षक यात्रा राजीव चौहान, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह तथा आरक्षी नरेन्द्र शुक्ला द्वारा अपने स्तर से इस बच्चे को केदारनाथ में ढूंढा व अन्य यात्रियों व स्थानीय व्यक्तियों से भी जानकारी की गयी। काफी ढूंढखोज के पश्चात पुलिस को उक्त बालक रोता हुआ मिला। पुलिस द्वारा बच्चे को चुप कराकर पुलिस सहायता केन्द्र पर लाकर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। कोलकाता निवासी परिवार द्वारा पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।



