उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाइवे को जोड़ने वाले जवाड़ी बाईपास पर  पुल की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का आवागमन हुआ बंद

केदारनाथ हाइवे को जोड़ने वाले जवाड़ी बाईपास पर  पुल की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का आवागमन बंद

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ हाइवे को जोड़ने वाला जवाडी बाईपास पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बंद हो गया है।

सोमवार रात्रि में हुई बारिश के चलते जवाड़ी बाईपास पुल की एक तरफ की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से केदारनाथ हाईवे की तरफ होने वाला आवागमन पूर्ण रूप से बन्द हो गया है। इस बार के मानसूनी सीजन में यह सड़क जमीन धंसने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। हाईवे क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी वाहनों का संचालन रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से बद्रीनाथ हाईवे से हो रहा है, जिस कारण हाईवे पर दिनभर जाम लग रहा है और यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग भी काफी परेशान हो रहे हैं।

पुल के एप्रोच रोड़ के दुरुस्त होने व मार्ग के सुचारु होने तक तक तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व केदारघाटी के लिए वाहनों का आवागमन कस्बा रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए संचालित कराया जा रहा है व साथ ही केदारनाथ धाम आने वाले यात्री वाहनों को टिहरी-चिरबटिया-मयाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग का प्रयोग करने हेतु भी सूचित किया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने इस बाधित हुए स्थल का जायजा लेकर अवगत कराया गया है कि जनपद मुख्यालय कस्बा रुद्रप्रयाग से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को सुगम आवागमन हेतु अतिक्रमण मुक्त रखे जाने सहित मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में भी वाहनों को किसी भी दशा में खड़ा न किए जाने हेतु निरीक्षक यातायात व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!