उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर  दी गई श्रद्धांजलि, कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में सफाई अभियान एवं गोष्ठियां आयोजित

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने दिलाया निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प

जिला मुख्यालय, कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में सफाई अभियान एवं गोष्ठियां आयोजित

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सम्पूर्ण जनपद के गरिमामय वातावण में मनाई गई, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के साथ ही जनपद के समस्त सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें पुलिस दल द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात् जिला सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गांधी जी के विचारों, उनके जीवन दर्शन तथा शास्त्री जी के आदर्शों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देशभक्ति गीत “ए मेरे वतन के लोगों” एवं “रघुपति राघव राजा राम” जैसे गीतों का सामूहिक गायन किया गया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों ने अपने जीवन से हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जनसेवा को सर्वोपरि रखेंगे।

कार्यक्रम में वैयक्तिक अधिकारी नीरज सिंह बिष्ट, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत, सहित जिला कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!