उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

स्वच्छता पखवाड़े के तहत विकासखंड ऊखीमठ मे विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। स्वच्छता पखवाड़े के तहत विकासखंड के तत्वावधान मे विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया व प्रतियोगिताओ मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमो को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओ मे विभिन्न गांवो को 16 टीमो ने प्रतिभाग किया जबकि रीप व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्थानीय उत्पादो का स्टाल लगाकर सभी टीमो को स्थानीय उत्पादो से रूबरू करवाया गया।

ब्लॉक सभागार मे आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ,खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियो व जनप्रतिनिधियो द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो मे अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है तथा आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयन्ती तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा । ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि विभिन्न सहकारिता से जुड़ी महिलाओ द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियो के माध्यम से स्वच्छता का सन्देश दिया गया जो कि सराहनीय पहल है । खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न गांवो मे स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा ,कृर्षि , उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियो द्वारा सहकारिता से जुड़ी महिलाओ को विभागीय जानकारी दी गयी । कार्यक्रम मे आयोजित रंगोली प्रतियोगिता मे उड़ान सहकारिता मनसूना प्रथम, नवकिरण सहकारिता नारायणकोटि द्वितीय तथा देवभूमि सहकारिता फाटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लोक गीत, लोक नृत्य एकल गीत मे विभिन्न टीमो ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागी टीमो को पुरूस्कृति किया गया । इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रेमलता पन्त, प्रदीप बजवाल, जगदीश लाल, डा0 मनीष रावत, कृर्षि प्रभारी भरत सजवाण , उद्यान प्रभारी हरेन्द्र सिंह पंवार, ए डी ओ पंचायत बलवीर लाल , मुरतकिस, बलवीर राणा , प्रेमलाल,भीम सिंह नेगी , राजेन्द्र थपलियाल, एन आर एल एम ब्लॉक मैनेजर रणजीत रावत, रीप ब्लॉक समन्वयक अरूण बुटोला , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, व्यायाम प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल, उत्तम राणा , चन्द्रमोहन उखियाल, देवेन्द्र चन्द्र देवशाली , एकता पंवार, सतीश सत्कारी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी ,प्रतिभागी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!