उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा पहुंची न्यालसू रामपुर, भक्तों ने किया फूल मालाओं से स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के जाल मल्ला व चौमासी गांवो के मध्य चौरा नामक स्थान पर विराजमान सिद्धपीठ मां भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ यात्रा के पड़ाव सीतापुर से भावुक क्षणो के साथ विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंच गयी है। दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन से सम्पूर्ण भूभाग भक्तिमय बना हुआ है तथा सैकड़ो श्रद्धालु दिवारा यात्रा की अगुवाई कर रहे है । बुधवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बडासू पहुंचेगी तथा आगामी 21 सितम्बर को केदार घाटी से विदा होकर कालीमठ घाटी मे पर्दापण करेंगी व 22 सितम्बर को अपने भण्डार गृह जाल मल्ला मे जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी । भगवती चामुण्डा के भण्डार गृह जाल मल्ला मे विराजमान होने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन होगा तथा अगले वर्ष शुभ लगनानुसार द्वितीय चरण की दिवारा यात्रा का आगाज होगा।

मंगलवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने सीतापुर मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा सीतापुर से विदा हुई । भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के सीतापुर से विदा होने पर असंख्य भक्तो ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित को भावुक क्षणो के साथ विदा किया । भगवती चामुण्डा कि दिवारा ने सीतापुर व रामपुर के मध्य विभिन्न स्थानो का नगर भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा देर सांय दिवारा यात्रा के रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचने पर व्यापारियो , जनप्रतिनिधियो व ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , कलम सिंह तिन्दोरी ,राय सिंह तिन्दोरी , धर्मानन्द भट्ट, कमलेश चौहान, प्रेम दत्त गोस्वामी, मुन्ना चौहान, रमेश गोस्वामी , दिनेश गोस्वामी, सतेन्द्र गोस्वामी, विजय चौहान, पंकज चौहान, अजय चौहान, प्रवीण चौहान सहित सीतापुर , रामपुर के व्यापारी, ग्रामीण व देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!