उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

रुद्रप्रयाग में 194 स्वास्थ्य शिविर, 06 स्पेशियलिटी कैंप, पीएचसी में 70 व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 118 कैंप होंगे

रुद्रप्रयाग में 194 स्वास्थ्य शिविर, 06 स्पेशियलिटी कैंप, पीएचसी में 70 व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 118 कैंप होंगे

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 02 अक्टूबर तक होगा आयोजन

रूद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े के तहत जनपद में 194 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में 02 अक्टूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि बुधवार 17 अगस्त को जिला चिकित्सालय में स्पेशियलिटी कैंप के साथ जनपद में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय व पीएचसी केदारनाथ, 19 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली, 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि, 26 सितंबर को जिला चिकित्सालय कोटेश्वर में स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ में होने वाले कैंप में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बताया कि जिला चिकित्सालय, सीएचसी जखोली, सीएचसी अगस्त्यमुनि व पीएचसी ऊखीमठ में होने वाले शिविरों में दिव्यांग शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अभियान अवधि के दौरान प्रत्येक शनिवार को दिनांक 20 व 27 सितंबर को कुल 70 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्त 59 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार यानी दिनांक 17 व 24 सितंबर को कुल 118 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन स्वास्थ्य शिविरों में जिसमें सामान्य ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टी0बी0 स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, टीकाकरण, परिवार नियोजन सलाह, निःशुल्क दवा, ई-संजीवनी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपनी निकटतम चिकित्सा इकाई में होने वाले शिविरों में पहुंचकर अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!