उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का शिक्षक संघ ने किया विरोध

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का शिक्षक संघ ने किया विरोध

रूद्रप्रयाग। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती शत प्रतिशत पदोन्नति को लेकर राजकीय शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है। शिक्षक संघ ने मांगों पर जल्द ही अमल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राजकीय शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग की आवश्यक बैठक गत रात्रि को गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुई। जनपदीय संरक्षक नरेश भट्ट बताया कि शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षारत शिक्षक पदोन्नति की राह देख रहे हैं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पदोन्नति के स्थान पर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को कैबिनेट में मंजूरी देकर शिक्षकों को आपस में बांटने का कार्य कर रही है। राजकीय शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष आलोक रौथाण ने बताया कि पूर्व में भी प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जा चुका है सरकार के द्वारा आश्वासन देने पर भी पुनः शिक्षकों के साथ छलावा किया जा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला मंत्री शंकर भट्ट ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग और सरकार के द्वारा समयबद्ध पदोन्नतियांति नहीं की जाती है तो समस्त शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
उपाध्यक्ष शीशपाल पवार ने कहा कि आंदोलन से छात्रों के शिक्षण पर जो प्रभाव पड़ेगा उसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। जिला मुख्य प्रवक्ता अजय भट्ट ने बताया कि जनपदीय कार्यकारिणी और तीनों ब्लाक कार्यकारिणी गुरुवार 14 अगस्त को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग से इस संदर्भ में वार्ता करेंगे। इस अवसर पर जनता संयुक्त मंत्री दीपक नेगी, महिला उपाध्यक्ष कुसुम भट्ट, संयुक्त मन्त्री विमला राणा, संगठन मन्त्री सुलेखा सेमवाल, जिला क्रीड़ा सामन्वयक शिव सिंह नेगी, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य उमेश चंद्र गार्ग्य, देवेन्द्र सिंह कोटवाल, वरिष्ठ सदस्य सूरज कुंवर, ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अंकित रौथाण, मंत्री संदीप भट्ट, जखोली के अध्यक्ष प्रवीण घड़ियाल, मंत्री माही कोठियाल, ऊखीमठ के अध्यक्ष पंचम सिंह राणा, मंत्री दिलबर सिंह कोटवाल सहित मौजूद सभी ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती एवं सत प्रतिशत पदोन्नति को लेकर आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!