उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

सीबीएसई बोर्ड विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिक्षण विधियों सीखने विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिक्षण विधियों से सीखने के परिणाम विषय पर अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रूद्रप्रयाग में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का शुभारंभ बोर्ड द्वारा नामित प्रशिक्षक  नूतन बिष्ट, प्राचार्य डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल सुनीता देवी एवं वेन्यू निदेशक देवेंद्र सिंह रावत द्वारा मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रशिक्षक नूतन बिष्ट ने बताया कि आज शिक्षक का छात्र केंद्रित दृष्टिकोण होना अति आवश्यक है।शिक्षण के सिद्धान्त तभी सही प्रकार से लागू हो सकते हैं जब व्यवहारिक ज्ञान तकनीकी एकीकरण के साथ उपयोग किया जाता है।सीखने के सुखद परिणाम वैज्ञानिक सोच और प्रयोगात्मक गतिविधियों के उपयोग से संभव हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों से योग्यता परक प्रश्नों का प्रचलन बढ़ गया है इसलिए सभी शिक्षकों को इस प्रकार के प्रश्नपत्र बनाने व उनके अनुसार पढ़ाना जरूरी है। कार्यशाला के निदेशक देवेंद्र रावत ने कहा कि सी बी एस ई वर्ष भर ऑनलाइन और ऑफ लाइन मॉड में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करता रहता है। प्रत्येक शिक्षक के लिए 50 घंटे की ट्रेनिंग अति आवश्यक है इसलिए शिक्षा के उन्नयन हेतु शिक्षकों को बढ़ चढ़ कर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना चाहिए। प्राचार्य सुनीता देवी ने इस प्रशिक्षण के आयोजन के लिए अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का धन्यवाद किया और कहा कि अभिभावकों की आशाओं पर हम तभी खरा उतर सकते हैं जब प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कक्षा में लागू कर पायेंगे। बोर्ड द्वारा आयोजित की कार्यशाला में स्वामी प्रणवानंद स्कूल ऊखीमठ,डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी, एम एल पब्लिक स्कूल नाला,गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,अनूप नेगी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रूद्रप्रयाग एवं देवभूमि पब्लिक स्कूल श्रीनगर के 60 अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!