उत्तराखंडखेलगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

प्राची जमलोकी ने राष्ट्रीय स्तर बढ़ाया केदारघाटी का मान, ड्रॉप रो बॉल चैंपियनशिप में उनकी टीम ने रजत पदक किया हासिल

फाटा। विकास खंड ऊखीमठ के दूरस्थ गांव रविग्राम, फाटा निवासी प्राची जमलोकी की खेल प्रतिभा प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी लोहा मनवा रही है।

प्राची जमलोकी बचपन से ही खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करती रही है। स्कूली शिक्षा के दौरान सात बार जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में प्राची देहरादून के एस जी आर आर कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। खेल के प्रति जुनून यहां भी कम नहीं हुआ कालेज में एथेलेटिक्स , बॉलीबॉल, कबड्डी, ड्रॉप रो बॉल सहित खेल इवेंट में लगातार प्रतिभाग करती रही हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही एल एन सीटी भोपाल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ड्रॉप रो बॉल चैंपियनशिप में प्राची जमलोकी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
वहीं राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग की प्राची जमलोकी ने अंडर-23 बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया था।
प्राची जमलोकी बॉलीबॉल में 5 से 6 बार नॉर्थ जोन भी खेल चुकी हैं।

प्राची की इस उपलब्धि में उनके माता पिता और भाई का हमेशा सहयोग बना रहता है। प्राची के पिता राजेंद्र जमलोकी रा. उच्च प्राथमिक विद्यालय चाका (सिलगढ़) में अध्यापक हैं और माता श्रीमती सुमन जमलोकी गृहणी हैं और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।
श्रीमती सुमन जमलोकी ने बताया कि‌ उनकी बालिका प्राची का खेल के प्रति जुनून है। बेटा भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अव्वल है। प्राची ने 12वीं तक की शिक्षा गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि से ग्रहण की है।
प्राची की इस उपलब्धि पर गांव ही नहीं अपितु संपूर्ण केदारघाटी में हर्ष उल्लास का माहौल है, सभी उनके माता पिता को बधाई दे रही हैं। प्राची की इस उपलब्धि पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी उन्हें बधाई दी उन्होंने कहा कि हमारी बालिकाएं शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद में भी अव्वल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!