उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ महिला रामलीला का हुआ समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ । तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव सारी में आयोजित ग्यारह दिवसीय महिला रामलीला मंचन का समापन भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ समपन्न हो गया। जिसे देखने को भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे।

रामलीला समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जैक्सबीन स्कूल गुप्तकाशी प्रबंधक व रंगकर्मी लखपत सिंह राणा, मोहन भट्ट व रूद्रप्रयाग से आए विशिष्ट अतिथि अजय आनंद नेगी पत्रकार, सुनील नौटियाल, हीरा सिंह कंडारी ने विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि लखपत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना होगा, तभी हमारा रामलीला करने का मंतव्य सफल होगा। इस रामलीला में सभी पात्रों का अभिनय महिलाएं कर रही हैं, जो हम सभी के लिए गौरान्वित व प्रेरणा की बात है। लोक संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही तुंगनाथ घाटी की लोकप्रिय जागर व मंगल गीत गायिका श्रीमती रामेश्वरी भट्ट एवं उनके पति मोहन भट्ट की पहल पर व ग्राम वासियों के सहयोग से श्री केदार बद्री मानव श्रम समिति की महिलाओं के द्वारा 11 दिवसीय दिव्य और भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। राम लीला समापन पर रामलीला में श्रीराम जी का चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटना, उनका भरत, माताओं व रानियों से मिलन, प्रभु श्री राम का राजतिलक व हनुमान विदाई का मंचन किया गया। रामलीला में राम की भूमिका में रामेश्वरी भट्ट, लक्ष्मण प्रतिभा, सीता आरती गुसाईं, भरत खुशी नेगी, शत्रुघ्न पुष्पा देवी, हनुमान रेखा जोशी उनियाल व गुरु वशिष्ठ विमोचन रावत की सराहनीय प्रस्तुतीकरण ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। अंत में प्रसादी वितरण कर रामलीला का समापन किया गया। संगीत पर सुदर्शन सिंह भंडारी व दीप कुंवर गुंसांई ने साथ दिया । इस मौके पर रामलीला कमेटी के सचिव मीना बहुगुणा , आरजू गुसाई , निर्देशक विमोचन रावत, ममंद अध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट ,युमंद अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट,ममंद अध्यक्ष उसाडा सरिता देवी, नर्मदा देवी सहित आस पास गाँव के श्रद्धालुजन मौजूद रहे। राजतिलक लीला मंचन का संचालन दिलवर सिंह नेगी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!