उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयागशिक्षा

उत्तराखंड कविकुल तिलक शिरोमणि सम्मान 2025 से सम्मानित हुए कवि ओमप्रकाश सेमवाल, लेखक एवं विचारक डाॅ0 जैक्स वीन के जन्मदिन पर खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

उत्तराखंड कविकुल तिलक शिरोमणि सम्मान 2025 से सम्मानित हुए कवि ओमप्रकाश सेमवाल,

लेखक एवं विचारक डाॅ0 जैक्स वीन के जन्मदिन पर खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

गुप्तकाशी। जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा  लेखक, साहित्यकार डाॅ0 जैक्स वीन के जन्म दिवस पर खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चार दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2024-25 में सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने, ब्लाॅक, जनपद व राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को  सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ लोकप्रिय कवि ओमप्रकाश सेमवाल को उत्कृष्ट लेखन क्षमता, गढ़वाली भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2025, मदन अग्रवाल को क्षेत्र में विभिन्न खेलों को प्रात्साहित करने एवं शोर्य नेगी को शतरंज के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शौल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभावों को प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय के कार्यों की सराहना करत हुए उन्होेंने कहा कि विद्यालय अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने सभी आगन्तुकों का अभिनन्दन व्यक्त करते डाॅ0 जैक्स वीन जी को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा किस तरह से वो हमारी हिन्दू संस्कृति के लिए समर्पित हैं। उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित ओमप्रकाश सेमवाल जी ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने निरन्तर संघर्ष के माध्यम से शिक्षा की ज्योत जलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
संस्था के चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल ने डाॅ0 जैक्स वीन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा कहा कि किस तरह से एक विदेशी व्यक्ति को हमारी परम्पराओं एवं संस्कृति से प्रेम है कि वो यहीं के हो के रह गये और केदारघाटी में इस विद्यालय की स्थापना के लिए पे्ररित एवं सहयोग प्रदान कर शिक्षा की ज्योत जलाई।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, कैलाश पुष्पवाण, सभासद गौरव रावत, पूनम बिष्ट सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!