उत्तराखंड

चार दिवसीय नैनबाग शरदोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ

चार दिवसीय नैनबाग शरदोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ

टिहरी ( नैनबाग)। चार दिवसीय नैनबाग शरदोत्सव विकास मेले का छात्र – छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती एवं खेल ध्वज फहरा कर शुभारंभ किया गया।

पिछड़ी ,अनुसूचितजाति ,जनजाति विकास समिति  की पहल पर शनिवार से चार दिवसीय 34वें नैनबाग शरदोत्सव का शुभारंभ हो गया। वित्त ,शहरी विकास, आवसीय, एवं जिला टिहरी गढ़वाल के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, धनोल्टी  विधायक प्रीतम सिंह पवार  ने शरदोत्सव विकास मेले का शुभारंभ किया।

मेले के शुभारंभ अवसर पर नैनवाग राइका, विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय ,पब्लिक स्कूल नैनबाग के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। मेल में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है जिसको ऐसे आयोजन से विकास को गति मिलती है । उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में विकास कार्यों को गति के साथ चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है। विधायक प्रीतम  सिंह पंवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से ही क्षेत्र का विकास और लोक संस्कृति को  संरक्षण को बढ़ावा मिलता है । साथ ही खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे जाने का मौका मिलता है । उन्होने खेल समिति को तीन लाख रुपये की घोषणा की है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त करते हुए समारोह को सफल बनाने में अपना सहयोग करने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, जिला पंचायत कविता रोछेला, मेला संयोजक दिनेश सिंह, बीडीसी सदस्य अनिल कैंतुरा, सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!