73 लाख की धनराशि से होगा अटल उत्कृष्ट राईका ऊखीमठ का रेनोवेशन कार्य, क्षेत्रीय जनता ने प्रदेश सरकार का जताया आभार

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ मे रेनोवेशन कार्य हेतु 73 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत होने पर पीटीए व क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय परिसर मे रेनोवेशन कार्य के लिए 73 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिलने से विद्यालय मे अध्यनरत नौनिहालो को बेहतरीन शिक्षा मिलने के साथ विभिन्न खेलो मे रूचि रखने वाले उभरते हुए खिलाडियो को अपने प्रतिभाग दिखाने व खेल जगत मे अग्रसर होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। जानकारी देते हुए पीटीए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल के अथक प्रयासो से अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ मे रेनोवेशन कार्य के लिए 73 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है तथा रेनोवेशन कार्य के अन्तर्गत कक्षा – कक्षो का सुधारीकरण व मरम्मत कार्य किया जाना है तथा खेल मैदान का विस्तारीकरण कार्य प्रस्तावित है। उन्होने बताया कि विद्यालय परिसर मे रेनोवेशन कार्य के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो के होने से विद्यालय मे अध्ययनरत नौनिहालो को शिक्षा ग्रहण करने मे सुविधा मिलेगी तथा खेल मैदान के विस्तारीकरण होने से नौनिहालो को खेल जगत मे आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होने बताया कि रेनोवेशन के अन्तर्गत प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से स्वीकृति धनराशि का आकणन तैयार करने मे मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेन्द्र बिष्ट व प्रभारी प्रधानाचार्य वी पी किमोठी का भी अहम योगदान रहा है।



