रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ज्ञानदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी फाटा का वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ज्ञानदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी फाटा का वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न
फाटा। ज्ञानदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी फाटा के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।
रविवार को आयोजित ज्ञानदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्यअतिथि मैसर्स प्यारेलाल पावर इंजीनियरिंग प्रा लि एमडी अमित मैंखंडी, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सैनिक धीरेन्द्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया वहीं, विद्यालय की नन्हीं बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना सुनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, प्यारा कन्हैया, देशभक्ति गीत, वीरा बड़ों कु देश बावन गढ़ों कु देश, जै बोला जै भगवती नंदा, डांडियों मां बुरांस, वहीं कार्यक्रम में वीर माधो सिंह भंडारी की कथा पर नाट्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रस्तुति सभी दर्शकों द्वारा सराही गई। कार्यक्रम में वैभवी जमलोकी ने देशभक्ति गीत भारत हमें जान से भी प्यारा सुनाकर सभी का मन मोह लिया। वहीं, कु संजना ने मै तेरे पैरों की गाने पर बेहतरीन नृत्य पेश किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अमित मैखंडी ने कहा कि ये नन्हे मुन्ने बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी प्रतिभा को आज मंच प्रदान हो रहा है, जो इनके भविष्य में इनका हौसला बढ़ाएगा। उन्होंने सभी बच्चों को सफलता का मूल मंत्र अनुशासन को ग्रहण करने की बात कही।
श्रीमती सुमन जमलोकी ने कहा कि इन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार को सीमित संसाधनों में बेहतरीन कार्यक्रम की बधाई दी। धीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय की पाठशाला सभी के जीवन की पहली सीडी है। जो बच्चे इस में संभल गए वो अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं। उन्होंने बच्चों को सदैव अपने गुरुजनों का आदर करने को कहा। तथा विद्यालय परिवार को शानदार कार्यक्रम की बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य शांति सिंह सजवाण ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं अभिवावकों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अध्यक्ष नितिन जमलोकी ने किया।
इस दौरान निवर्तमान प्रधान खाट योगेन्द्र तिवारी, रविग्राम पिंकी देवी, जामू विनीता देवी, खड़िया पूनम देवी, अभिभावक संघ अध्यक्ष राखी देवी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा चिकित्सक डॉ पीयूष भंडारी, आनंद तिवारी, जगत सिंह रमोला, देवेंद्र सेमवाल , कुंवर सजवान, शारदा प्रसाद सेमवाल, शिक्षक शिव सिंह राणा, हर्ष वर्धन सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।




