उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

रूद्रपुर गांव पहुंची केदारनाथ विधायक कहा न्यायालय के फैसले तक नहीं होगा निर्माण,  गौचर भूमि पर सब स्टेशन निर्माण के विरोध में चल रहा ग्रामीणों का धरना 

रूद्रपुर गांव पहुंची केदारनाथ विधायक कहा न्यायालय के फैसले तक नहीं होगा निर्माण

गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम रुद्रपुर में गोचर भूमि में पिटकुल द्वारा अवैध निर्माण कार्य के विरोध में छठवें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। धरनास्थल पर जहां एक ओर पूर्व विधायक मनोज रावत ने प्रदर्शन कार्यों के लिए पूर्ण समर्थन दिया, वही दूसरी ओर है क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल ने सौहार्दपूर्ण व्यवहार के बीच विकास के हित में कार्य करने के लिए लोगों को संबोधित किया।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विकास तभी संभव है, जब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन धरातल पर हो। उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक उक्त भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। श्रीमती नौटियाल ने कहा प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध जितने भी लोगों को नामजद किया है, उन्हें शीघ्र निरस्त करवाने के लिए पहल की जाएगी। श्रीमती नौटियाल ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए ही तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ कुछ दिन पूर्व हुए दुर्व्यवहार पर उन्हें गहरा दुख है। श्रीमती आशा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का ध्यान केदार घाटी और केदारनाथ के विकास कार्यों में लगा है। इसलिए यह जरूरी है कि विकास की कार्यों में साथ दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोर्ट की निर्णय के बाद भी सभी ग्रामीणों की बैठक आहुत कर उनसे भी राय मशवरा किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रूद्रप्रयाग भरत भूषण भट्ट, क्षेत्र के प्रशासक श्रीमती मंजू देवी, गणेश शुक्ला अनित शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, पंकज शुक्ला, दीपनारायण शुक्ला, नितिन शुक्ला समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!