उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

तल्ला नागपुर के चोपता में केदारनाथ विधायक ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने तल्ला नागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुना, साथ समस्याओं के जल्द निवारण का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को तल्ला नागपुर के चोपता में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर  कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से केदारनाथ विधायक का भव्य स्वागत किया,
क्षेत्र की सभी समस्याओं को सुनते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा, जो मेरे स्तर की समस्याएं होंगी मैं उन समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रयासरत हूं, आज का कार्यक्रम का आयोजन जनता के लिए ही रखा गया है, छोटी-छोटी समस्याओं को भी क्षेत्र की जनता और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय के साथ निवारण किया जाएगा, इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याएं,  पेयजल योजना, सड़क निर्माण कार्य, सड़कों का डामरीकरण, पॉलिटेक्निक संस्थान निर्माण कार्य, चांद धार में मिनी स्टेडियम  निर्माण कार्य है, मुख्यमंत्री की घोषणा एक बड़ा अस्पताल, इन सभी समस्याओं पर शासन स्तर पर कार्य चल रहा है, केदारनाथ विधायक ने सभी को अवगत कराया, क्षेत्र का विकास होगा तभी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, उन्होंने बताया कि कार्तिक स्वामी मंदिर में काम जोरों पर चल रहा है, चार धाम यात्रा में श्रद्धालु के आने से स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, और सर्व प्रथम कि यहां पर कहीं पर भी जमीन उपलब्ध होती है, पूर्व सैनिकों के लिए एक सामुदायिक केंद्र और एक बड़ा अस्पताल बनाने की भी योजना है, चोपता बाजार में सुलभ शौचालय बनाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्तवाल, जिला युवा मोर्चा मंत्री अमित प्रदाली, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया मानेंद्र कुमार, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा करासी, अनु० मोर्चा अध्यक्ष अमित कुंजवाल, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश रावत, मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राखी गुसाई,दीपक नेगी,  योगंबर रावत, लक्ष्मण बर्तवाल, पूर्व प्रधानाचार्य सूरजपाल सिंह गुसाई, भागचंद लाल, यशपाल रावत सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!