उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

रूद्रपुर के ग्रामीणों ओर पिटकुल अधिकारियों के बीच नोंक झोंक, भारी सुरक्षाबल को लेकर सब स्टेशन  निर्माण कार्य शुरू करने पहुंचे पिटकुल कर्मचारी, गोचर भूमि पर निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध 

रूद्रपुर के ग्रामीणों ओर पिटकुल अधिकारियों के बीच नोंक झोंक,

भारी सुरक्षाबल को लेकर सब स्टेशन  निर्माण कार्य शुरू करने पहुंचे पिटकुल कर्मचारी गोचर भूमि पर निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

गुप्तकाशी। विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम पंचायत रुद्रपुर की गौचर भूमि पर पिटकुल द्वारा तथाकथित रूप से निर्माण कार्य हटाने को लेकर क्षेत्रीय जनता ने घंटों सड़क जाम कर सरकार और पुलिस प्रशासन के  विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस कर्मी, प्रशासन के नुमाइंदों और आक्रोशित जनता के बीच जमकर नौक झौक और धक्कामुक्की भी हुयी। प्रदर्शनकारी ग्रामीण महिलाओं को पुलिस कर्मियों ने पकड़ कर जबरन पुलिस वाहनों में बिठाया, जिससे आक्रोशित अन्य महिलाओं ने गुप्तकाशी जाखधार मोटर मार्ग को रुद्रपुर के निकट बुड़े बड़े बोल्डर रखकर सड़क जाम किया। इस मार्ग पर आवाजाही पूर्ण तह बंद की गई है। पुलिस वाहनों में महिलायें प्रशासन के बिरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रही है, वहीं राइका गुप्तकाशी से रुद्रपुर के बीच मोटर मार्ग छावनी में तब्दील की गयी थी। देर सांय आपसी सहमति से मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

दरअसल, ग्राम पंचायत रुद्रपुर की लगभग छ हेक्टेयर गोचर भूमि पर वर्ष 2013 में बिना ग्राम पंचायत के एनओसी के पिटकुल द्वारा विद्युत सब स्टेशन बनाने की पहल की गयी थी। जिसे लेकर सजग जनता ने पूर्व में भी कई बार इस पर हो रहे निर्माण कार्य को रोका गया था। बाद में ग्रामीणों ने हाई कोर्ट में जन हित याचिका दायर करके अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की फरियाद की थी। हालाकि कई दौरों की हेयरिंग के बाद कोई भी माकूल निर्णय नहीं निकल पाया था। क्षेत्रीय जनता की मानें तो मंगलवार को कोर्ट का निर्णय आना था, लेकिन इससे पूर्व पिटकुल प्रशासन और भारी सुरक्षाबल के साथ मशीनों को लेकर उक्त गोचर भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करना चाह रही थी। जिसे स्थानीय जनता की एकजुटता ने बाधित कर दिया। स्थानीय महिलायें सुबह से देर साय तक निराहार सड़क पर बैठी रही। तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हे काफी समझाने की कोशिश भी की लेकिन बिना किसी सक्षम अधिकरी की मध्यस्थता ना होने से ग्रामीण देर सांय तक सड़क पर अडिग रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता गणेश शुक्ला और अनीत शुक्ला ने बताया कि उक्त विद्युत सब स्टेशन बरम्बाड़ी गांव के नाम पर स्वीकृत था। जिसे तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जो प्रशासक था, द्वारा विना ग्रामीणों को अवगत कराये एनओसी जारी की थी। खास बात तो यह कि उक्त गोचर भूमि को इसी फर्जी एनओसी के आधार पर डीएफओ द्वारा पिटकुल को तीस वर्षों के लिये लीज पर दी गयी थी। जिसमें से लगभग पच्चीस वर्ष गुजर चुके है। उन्होंने कहा कि जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तो पिटकुल कैसे उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर सकता है। साथ ही भूमि राजस्व के अधीन होती है, ऐसे में कैसे एक डीएफओ फर्जी तरीके से उक्त भूमि को लीज में दे सकते है। उन्होंने कहा कि साफ, दृष्टिगोचर है, कि प्रशासन तथा पुलिस इंडे के बल पर गुडई करके ग्रामीणों की उक्त हैरिटेज गोचर भूमि को कब्जाना चाह रही है, उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट का अंतिम निर्णय नही आ जाता तब तक उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा। यदि प्रशासन जबरन कब्जे की फिराक में है, स्थानीय जनता वृहद आदोलन छेडकर प्रशासन के विरूद्ध आंदोलन को बाध्य हो जायेगी। वहीं इस मामले में तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि यह भूमि पिटकुल को आवंटित की गई है जिसमें सब स्टेशन बनाना तय है। उन्होंने बताया कि आदेश के तहत आज तहसील प्रशासन और सुरक्षाबल यहां पहुंचा है। देर सांय गुप्तकाशी जाखधार मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया था। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान रूद्रपुर मंजू देवी, कनिष्क प्रमुख ऊखीमठ शैलेन्द्र कोटवाल , निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय नारायण नौटियाल, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी, संतोष त्रिवेदी, यूकेडी नेता आशुतोष नेगी, अवतार सिंह नेगी, अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला, अंकित राणा सहित सैकड़ो स्थानीय लोग और चार दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी, राजस्व उपनिरीक्षक और पिटकुल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!