यूकेएसएसएससी : उत्तराखंड में ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में जल्द होगा बड़ा बदलाव
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC ) भविष्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को प्री ओर मेन्स के दो चरणों में आयोजित करेगा।
आयोग इसके लिए हरियाणा, पंजाब एवं यूपी के मॉडल का अध्ययन कर रहा है। इसके साथ ही आयोग परीक्षा आयोजित करने के लिए एसओपी भी बना रहा है। हाल ही में एक के बाद एक भर्ती घोटाला सामने आने के बाद यह नई व्यवस्था करने की तैयारी शुरू की जा रही है।
भर्ती घोटाले के बाद विवाद में आये उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नई भर्ती शुरू करने से पहले परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव करने जा रहा है।
आयोग अब ज्यादातर परीक्षाओं के लिए प्री और मेन्स का मॉडल लागू करने जा रहा है। ऐसा पेपर नकल गिरोह को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है। आयोग का मत है कि दो- दो परीक्षायें आयोजित कराने से नकल के सरगनाओं की सेंधमारी की संभावना कम रहेगी।
साथ ही मेन्स तक आधे अभ्यर्थी छंट जाएंगे। इस तरह मुख्य परीक्षा सीमित स्तर पर होने से बेहतर निगरानी के साथ हो सकेगी। अभी समूह ग के लिए एक लिखित परीक्षा होती है। इसके साथ ही आयोग जल्द परीक्षाओं के लिए एसओपी तैयार कर रहा है।
आयोग के अध्यक्ष के नेतृत्व में हरियाणा का हुआ दौरा।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने सोमवार को पंचकुला हरियाणा लोकसेवा आयोग ओर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का दौरा कर अधिकारियों से सम्पर्क किया।
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि इसी के साथ हिमाचल, यूपी में भी भर्ती आयोगों की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही सख्त नकल कानून बनाने की भी पैरवी की जा रही है।
Back to top button
error: Content is protected !!