उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्राम जल्द जुड़ेंगे यातायात से, 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्राम शीघ्र यातायात से जुड़ने जा रहे है। पीएमजीएसवाई द्वारा राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्रामो को यातायात से जोड़ने के लिए तीन किमी मोटर के प्रथम चरण का सर्वेक्षण पूरा किया गया है। मोटर मार्ग का सर्वेक्षण शुरू होने पर ग्रामीणो मे भारी उत्साह बना हुआ है तथा ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया है। मोटर मार्ग निर्माण से राऊं , निगाल, मालतोली, झकणी व चकचौकी सहित ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्राम यातायात से जुडेगे वही सिद्धपीठ कालीशिला जाने वाले तीर्थ यात्रियो को यातायात सुविधा मिलेगी तथा मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भारी इजाफा होने के साथ स्थानीय उत्पादो को बढावा मिलेगा।

बता दे कि खूबसूरत राऊलैक हिल स्टेशन द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा व सिद्धपीठ कालीशिला यात्रा का मुख्य पड़ाव माना जाता है तथा ऊखीमठ – रासी – अकतोली मोटर मार्ग के दोनो किनारे बसे राऊलैक मे धीरे – धीरे होम स्टे योजना परवान चढ़ने लगी है। राऊलैक के विभिन्न तोको को यातायात से जोड़ने के लिए ग्रामीणो द्वारा विगत 15 वर्षो से मांग की जा रही थी। निवर्तमान प्रधान कमलेन्द्र नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न तोको को यातायात से जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई द्वारा तीन किमी मोटर मार्ग का सर्वेक्षण पूरा किया गया है तथा केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के अथक प्रयासो से ग्रामीणो की 15 वर्षो की मांग शीघ्र पूरी होनी वाली है। वन पंचायत सरपंच दलीप रावत ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण से ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्रामो के यातायात से जुड़ने के साथ सिद्धपीठ कालीशिला की यात्रा मे भी वृद्धि होगी तथा ग्राम के युवाओ को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। राऊलैक – चकचौकी मोटर मार्ग का सर्वे होने पर राजेन्द्र सिंह, रमेश सिंह रावत, सुरेशा सिंह, मुकन्दी सिंह, बृजमोहन सिंह रौथाण , सुरेन्द्र सिंह आदि विभिन्न सामाजिक संगठनो व ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!