उत्तराखंड
महापंथ ट्रैक पर फंसे पर्यटक का शव रेस्क्यू करने में अत्यधिक बर्फ बनी बाधा
महापंथ में फंसे पर्यटक का रेस्क्यू जारी


बता दें कि दो अक्टूबर को दस सदस्यीय पर्यटकों का दल स्थानीय पोर्टरों व गाइडों के साथ रांसी-मनणामाई-केदारनाथ पैदल ट्रैक से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। 8 अक्टूबर को दल के महापंथ के निकट पहुंचने पर पश्चिम बंगाल निवासी 34 वर्षीय आलोक विश्वास की तबीयत बिगड़ने के बाद दल के आठ सदस्य केदारनाथ पहुंचे। महापंथ में फंसे दो पर्यटकों की सूचना जिला आपदा प्रबंधन को दी गई। 9 अक्टूबर को एसडीआरएफ ने केदारनाथ से महापंथ के लिए रेक्स्यू शुरू किया, लेकिन हिमालयी क्षेत्रों में निरन्तर बर्फबारी होने के कारण दल को वापस लौटना पड़ा। दस अक्टूबर को फिर से महापंथ के लिए रेक्स्यू शुरू किया गया। रेक्स्यू दल के महापंथ तक पहुंचने पर आलोक विश्वास की मृत्यु हो चुकी थी। दूसरे साथी की तबीयत भी खराब हो गयी थी। तब रेक्स्यू दल ने बीमार पर्यटक को केदारनाथ पहुंचाया, मगर महापंथ के मध्य अधिक बर्फबारी होने के कारण आलोक विश्वास के शव का रेक्स्यू नहीं किया गया।