उत्तराखंडरुद्रप्रयाग
जखोली में आयोजित कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में केदारनाथ विधायक शैलारानी ने बतौर मुख्यअतिथि की शिरकत
कार्यक्रम में दीपप्रज्वलित कर किया शुभारंभ


मेला संयोजक ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का पलायन रोककर संस्कृति का संरक्षण करना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से मेले में लगे स्टालों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है। चौथे दिन मेले में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,नपं अगस्त्यमुनि अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल,प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रमुख राजकुमारी रावत,पूर्व जिपंस देवेश्वरी नेगी, हर्षवर्धन बैंजवाल,उमा कैन्तुरा, रमेश बैंजवाल ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल ने मेले में आमन्त्रित करने पर मेला समिति का आभार व्यक्त करते हुए भव्य आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी है। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कार्यक्रम संचालक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र भण्डारी, क्षेपंस अजय पुण्डीर,कनिष्ठ उप प्रमुख कवींद्र सिंधवाल,आचार्य विनोद थपलियाल,अंशुल जगवाण,बीडीओ सूर्य प्रकाश शाह,शशी शुक्ला,दीप प्रकाश किमोठी,उत्तम राणा,संदीप शर्मा, प्रधान रणजीत सिंह रावत सहित ब्लाक के प्रधान व क्षेपंस समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।