उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
अवैध शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया है। थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत चौकी बसुकेदार पुलिस द्वारा एक व्यक्ति अंकित पुत्र गजेंद्र सिंह,निवासी ग्राम पाटियूं, पोस्ट बड़ेथ, थाना अगस्त्यमुनि को 56 पव्वे मैकडॉवल्स व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना अगस्तमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बसुकेदार अपर उपनिरीक्षक अनूप शर्मा , आरक्षी नरेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।



