स्याँसूगढ़ ने नाला को दो विकट से परास्त कर जीता फाइनल

स्याँसूगढ़ ने नाला को दो विकट से परास्त कर जीता फाइनल
फाटा। न्याय पंचायत फाटा के ग्राम मैंखंडा में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रावत स्पोर्ट्स क्लब स्याँसुगढ़ ने मां त्रिपुरा सुंदरी स्पोर्ट्स क्लब नाला को दो विकट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मां महिष मर्दिनी क्रिकेट क्लब मैखण्डा (चनेथा) द्वारा पूर्व सैनिक स्व. बाबू लाल की पुण्य स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर से ग्राम मैखण्डा में किया गया। टूर्नामेंट में दूर दराज क्षेत्र की 64 ग्रामीण टीमों ने प्रतिभाग किया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला रावत स्पोर्ट्स क्लब स्याँसूगढ़ व मां त्रिपुरा सुंदरी स्पोर्ट्स क्लब नाला के बीच खेला गया। जिसमें नाला ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 15 ओवर खेलते हुए नाला ने 5 विकेट खोकर 104 रन बनाए, जिसमें सुभाष ने बेहतरीन 28 रन की पारी खेली।
वहीं मुकाबले में स्याँसू गढ़ की गेंदबाजी में विपिन ने तीन ओवर में दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्याँसू गढ़ की टीम के 15 रन पर तीन विकेट गिर गए चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए आशु ने लडखडाती पारी को संभाला ओर बेहतरीन 55 रन की पारी खेली। वहीं दर्शक जिस फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहे थे वहीं मुकाबला देखने को मिला मैच की अंतिम बाल में स्याँसूगढ़ के बल्लेबाज ने दो रन लेकर जीत हासिल की। इसके साथ ही स्याँसू गढ़ ने आठ विकेट खोकर यह मुकाबला जीता। गेंदबाजी में सुभाष ने दो विकेट हासिल किए। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए आशु को फाइनल मुकाबले में मैंन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में उम्दा खेल प्रदर्शन पर विपिन को मैंन ऑफ द सीरीज दिया गया। विजेता टीम को 51 हजार की नगद राशि व चमचमाती ट्रॉफी दी गई , वहीं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए की नगद राशि व ट्रॉफी दी गई।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ के प्रतिनिधि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा विनोद देवशाली पहुंचे, उन्होंने बेहतरीन खेल आयोजन के लिए ग्रामीणों को बधाई दी। साथ ही विजेता ओर उपविजेता टीमों को बेहतरीन खेल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल आयोजनों से हमारी स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है, आने वाले भविष्य में वह प्रदेश व देश में अपना खेल प्रदर्शन कर सकते हैं।
महिष मर्दिनी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष नन्द लाल ने सभी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि प्रवीण मैंखंडी द्वारा अपने छोटे भाई सुमित की पुण्य स्मृति में विजेता ट्रॉफी दान की गई। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में साउंड सिस्टम का निशुल्क सहयोग संजय उर्फ पटेल का रहा।उन्होंने सभी दर्शकों ओर ग्रामवासियों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मैंखंडा चांदनी देवी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष भागीरथी देवी व भरोशी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि वेद प्रकाश जमलोकी, भाजपा जिला मंत्री राकेश भंडारी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुबोध राणा, ओपी गोस्वामी, सेवानिवृत अस्सिटेंट कंजर्वेटिव फॉरेस्ट विजय लाल आर्य, पूर्व प्रधान उमेंद्र रमोला, धर्मेश नौटियाल, प्रवीण मैंखंडी, दर्शन सिंह पंवार, उपाध्यक्ष दर्शन लाल, कोषाध्यक्ष दिनेश पंवार, सचिव रमेश , संजय पंवार , जसपाल लाल, सहित क्रिकेट कमेटी के सभी सदस्य दर्शक ओर ग्रामीण युवा मौजूद रहे।



