उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

धार्मिक पौराणिक परम्पराओं का ग्रामीण कर रहे निर्वहन : आशा नौटियाल, ग्राम सभा न्यालसू में आयोजित पाण्डव नृत्य में लिया पाण्डव देवों का आशीर्वाद

धार्मिक पौराणिक परम्पराओं का ग्रामीण कर रहे निर्वहन : आशा नौटियाल,

ग्राम सभा न्यालसू में आयोजित पाण्डव नृत्य में लिया पाण्डव देवों का आशीर्वाद

फाटा। केदारघाटी की ग्राम सभा न्यालसू रामपुर में 26 नवम्बर से आयोजित पौराणिक पाण्डव नृत्य के ग्यारवें दिन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल पांडव देवों का आशीर्वाद लेने पहुंची, ग्रामीणों ने विधायक केदारनाथ का भव्य स्वागत किया।
ग्राम सभा न्यालसू के जाख देवता चौक परिसर में 16 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य के आयोजन से ग्राम व क्षेत्र में रौनक बनी हुई है। 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
शुक्रवार को पाण्डव नृत्य के ग्यारवें दिन बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल पहुंची, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक पौराणिक आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान हैं, हम इन परम्पराओं का पीढ़ियों से निर्वहन कर रहें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में आपसी सौहार्द बना रहता है। उन्होंने रामपुर बाजार से दुर्गा माता मंदिर तक जल्द ही मोटर मार्ग की स्वीकृति करवाने का ग्रामवासियों को आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केदारनाथ यात्रा के बेहतर संचालन को लेकर कार्य कर रही है, राजमार्ग सहित पैदल मार्ग पर कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यात्रा पर निर्भर व्यवसायियों से शीघ्र वार्ता की जाएगी।
पाण्डव नृत्य समिति अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान ने केदारनाथ विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रमोद रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, भाजपा गुप्तकाशी मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  प्रदीप राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रमिला देवी, समिति सचिव प्रेम दत्त गोस्वामी, संरक्षक दिनेश सिंह रावत, उपाध्यक्ष मुकेश रावत, कोषाध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, भगत सिंह कोटवाल, रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, विनोद देवशाली, विपिन सेमवाल, कुंवरी बर्थवाल, सुमन जमलोकी, किरन शुक्ला, आशीष नौटियाल सहित समस्त ग्रामीण व भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!