उत्तराखंडधार्मिक

चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों की जल्द होगी यात्रा शुरू, सरकार ने कसी कमर

चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों की जल्द होगी यात्रा शुरू, सरकार ने किसी कमर

देहरादून। चारधाम के कपाट बंद होने के बाद अब बदरीनाथ, केदारनाथ , गंगोत्री व यमुनोत्री के शीतकालीन गद्दी स्थलों की यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है।

शीतकाल में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार चारधामों के प्रवास स्थलों के लिए शीतकालीन यात्रा शुरू करेगी। शीतकाल में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में ठहरने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम भी शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर दर्शन करेंगे।शुक्रवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाए। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शीतकाल में प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!