उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

केदारघाटी के ग्राम न्यालसू में सोलह वर्ष बाद पांडव नृत्य का शुभारंभ, भक्तों में बना उत्साह

केदारघाटी के ग्राम न्यालसू में सोलह वर्ष बाद पांडव नृत्य का शुभारंभ, भक्तों में बना उत्साह

फाटा । विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम सभा न्यालसू रामपुर में 26 नवम्बर ग्यारह गते मार्गशीर्ष से समस्त ग्रामीणों के सहयोग से पौराणिक पांडव नृत्य का शुभारंभ हो गया है।
मंगलवार को प्रात : विधि विधान से आचार्य गणों की उपस्थिति में पूजन प्रारंभ किया गया। देव पूजन के साथ ही पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी पत्रकार त्रिभुवन चौहान पहुंचे। ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

ग्राम सभा न्यालसू के जाख देवता चौक परिसर में 16 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य के आयोजन से ग्राम व क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
21 दिवसीय पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान, तीर्थ भ्रमण, ग्राम भ्रमण, गैंडा कोथि, हाथी कोथि, मोरू धार सहित अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। वहीं पांडव लीला में कृष्ण – तनुज रावत, युधिष्ठिर – सुंदर सिंह रावत, भीम – राज किशोर चौहान , अर्जुन – विजय सिंह गजवान, नकुल – रघुवीर सिंह, सहदेव – रणजीत सिंह, हनुमान – कुंवर सिंह रावत , द्रौपदी – दीवान सिंह रावत, सुभद्रा – विजेंद्र, बर्बरीक- सुरेन्द्र सिंह पांडव लीला में पश्वाओं की भूमिका निभा रहे हैं।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने कहा कि इस प्रकार के पौराणिक धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति की पहचान हैं। हमारे गांव में आज भी देवी देवताओं का वाश है, हम सभी बिना देव आज्ञा के कोई कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में आपसी सौहार्द हमेशा बना रहता है। हमें इन आयोजनों में अपनी सहभागिता दर्ज करनी चाहिए। पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान ने बताया कि 16 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है, उन्होंने बताया कि नजदीकी गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में पाण्डव नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। समिति के सचिव प्रेमदत्त गोस्वामी ने बताया कि सम्पूर्ण गांव के सहयोग से भव्य पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांडव लीला में गंगा स्नान तीर्थ भ्रमण, ग्राम भ्रमण, गैंडा कोथि, हाथी कोथि सहित अनेक धार्मिक पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन पाण्डव पश्वाओ व ग्रामीणों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से पाण्डव नृत्य में पहुंचकर पाण्डव देवों का आशीर्वाद ग्रहण कर ग्रामवासियों को अनुग्रहित करने की कृपा की ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रमोद रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रमिला देवी, संरक्षक दिनेश सिंह रावत, उपाध्यक्ष मुकेश रावत, कोषाध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, विष्णु दत्त जोशी, जीत सिंह नेगी सहित समस्त ग्रामीण व भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!