उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा प्रत्याशी ने भीरी, चंद्रापुरी क्षेत्र के विभिन्न गावों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी ने भीरी, चंद्रापुरी क्षेत्र के विभिन्न गावों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भीरी, चंद्रापुरी व गणेशनगर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन संपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार के विकास कार्यो के दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। हताशा व निराशा में विपक्षी नेता ऐसे आरोप लगा रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।
गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने चंद्रापुरी बाजार में जन संपर्क करते हुए ग्रामीणों व स्थानीय व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है। वह मंदिरों के नाम पर जनता को भ्रमित कर अपनी राजनीति कर रहे है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने केदारनाथ विधानसभा का विधायक रहते कोई भी विकास कार्य नहीं किए। अपने नाकामी को छिपाने के लिए वे अपने चुनाव प्रचार अभियान में प्रदेश सरकार का दुष्प्रचार कर रहे है। उनके पास अपने कार्यकाल की कोई भी उपलब्धि नहीं है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी जनता को भ्रमित कर रहे है। इसके पश्चात उन्होंने भटवाड़ी सुनार, गबनी गांव, चौंडा, डोभा, रुमसी, भौंसाल, गणेशनगर सहित कई गांवों का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, कुलदीप नेगी आजाद, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, मंडल महामंत्री अजय जोशी, अंजू नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, हरिहर सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना राणा, सरला भट्ट, शिव प्रसाद ममगाई, राजकिशोर, सुधीर सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!