उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

क्षेत्र का विकास सरकार व उनकी प्राथमिकता : आशा नौटियाल, ल्वारा-नागजगई क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किया चुनाव प्रचार

क्षेत्र का विकास सरकार व उनकी प्राथमिकता : आशा नौटियाल,

ल्वारा-नागजगई क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किया चुनाव प्रचार

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने ल्वारा-नागजगई क्षेत्र के दर्जनों का गांवों में चुनाव प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने खेड़ा, तुलंगा, ल्वाणी, सल्या, ल्वारा, फलीपसालत, तिनसोली, देवली भणिग्राम, लंबगौंडी, नागजगई, फेगू एवं बरम्वाडी के गांवों का भ्रमण किया। उनके साथ चल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, ब्लाक प्रमुख श्वेता पांडे, भाजपा नेता कुलदीप रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, कुलदीप नेगी के आजाद ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर है। क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो यही सरकार व उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यो को आधार बनाकर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व देश एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है। कहा कि मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी-जखोली मोटरमार्ग व तिनसोली एवं फेगू-नागजगई मोटरमार्ग डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जबकि राइंका नागजगई में कला वर्ग के पदों की स्वीकृति दी गई है। भाजपा नेता कुलदीप रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास करने में सिर्फ भाजपा ही सक्षम है। क्षेत्र के लिए कई विकास की घोषणाएं हो चुकी है। निकट भविष्य में इनका लाभ प्रत्यक्ष रुप से जनता को मिलेगा। उन्होंने सभी को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, बीर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, मंडल महामंत्री सुबोध बगवाडी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवप्रकाश सेमवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, महामंत्री किरन शुक्ला, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप राणा, विपिन सेमवाल, पूर्व जिपंस केशव तिवारी, मंडल प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, लवीश राणा, रक्षित बगवाड़ी, सरस्वती देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!