उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में हिमालयन हेलीकाप्टर की आपातकाल लैंडिंग, सिंगल इंजन के सहारे चल रहे केदारनाथ धाम में हेलीकाप्टर,

एमआई 17 हेलीपैड के नजदीक पहुंचते ही इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं,
केदारनाथ हेलीपैड पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग,
डबल इंजन की सरकार में सिंगल इंजन के सहारे चल रहे केदारनाथ धाम में हेलीकाप्टर,
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए संचालित हिमालयन हेली एविएशन के हेलीकॉप्टर की केदारनाथ हेलीपैड पर बीते मंगलवार को आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हालांकि घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक बार फिर हवाई कंपनियों की सिंगल इंजन की पोल खुलती नजर आई। इससे पहले भी केदारनाथ धाम में कई हेलीकॉप्टर घटनाएं घट चुकी हैं, बावजूद इसके हेली कंपनियां सबक लेने को तैयार नहीं है।

बीते मंगलवार को केदारनाथ धाम में शेरसी हेलीपैड से हिमालयन हेली का हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। हेलीकॉप्टर जैसे ही एमआई-26 हेलीपैड के नजदीक पहुंचा, उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिसके बाद हेलीकॉप्टर पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ी घटना होते-होते टल गई।
जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि बीती 29 अक्टूबर को समय 12ः05 बजे यात्रियों को लेकर जा रहे हिमालयन कम्पनी के हेली में तकनीकी खराबी आ गई, जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित है। तकनीकी टीम द्वारा हेली की तकनीकी जांच की जा रही है। इस तकनीकी खराबी के कारण किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!