
श्री विश्वनाथ मंदिर , उत्तरकाशी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 239 लोगों ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच
उत्तरकाशी। वेलमेड हॉस्पिटल्स, देहरादून एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सेवा मंडल उत्तरकाशी द्वारा 27 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में, वेलमेड हॉस्पिटल्स द्वारा निःशुल्क परामर्श, जांच एवं निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई है।
जिसमें वेलमेड हॉस्पिटल्स के हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं छाती रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। साथ ही निःशुल्क जांचों में फेफड़ों की जांच, हड्डियों की जांच (बी.एम.डी), ईसीजी, पैप स्मियर, ब्लड प्रेशर और रैंडम शुगर जैसे जांचे उपलब्ध कराई गई।
वेलमेड हॉस्पिटल्स द्वारा डॉक्टरों के परामर्श पर मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महंत अजय पुरी द्वारा समस्त चिकित्सक व सहयोगियों का स्वागत कर किया गया।
वेलमेड हॉस्पिटल से कर्नल ठाकुर ने प्रतिनिधित्व किया व सेवा मण्डल के प्रतिनिधि रोनित पंवार उपस्थित रहे।




