रुद्रप्रयाग। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग की घोषणा कर दी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर श्रीमती अमर देवी शाह को वार्ड नंबर 8 बजीरा क्षेत्र से ज़िला पंचायत की सदस्य को ज़िला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं दूसरी बार भाजपा ने अमर देवी शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व अमर देवी शाह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, लेकिन सदस्यों की नाराजगी के चलते उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पहले ही उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!