उत्तराखंड

गौ रक्षा विभाग की टीम नगर पालिका क्षेत्र में कर रही गौवंश संरक्षण का कार्य, निराश्रित घायल गौवंश का ट्रीटमेंट कर पहुंचा रही गौधाम

रात के समय भारी वाहन चालक निराश्रित गौवंश को पहुंचा रहे नुकसान,
गुलदार का भी बना है आतंक, निराश्रित पशुओं को बना रहा निवाला,
रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निराश्रित गौवंश घूम रहे हैं, जो आये दिन वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं, जबकि रात के समय गुलदार इन निराश्रित पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। कभी-कभार गुलदार के मुंह से बचने के बाद पशु बुरी तरह चोटिल हो रहे हैं, जिनके ट्रीटमेंट को लेकर विश्व अखाड़ा परिषद का गौ रक्षा विभाग कार्य कर रहा है।
गुरुवार को नगर पालिका के नया बस अड्डा स्थित रामलीला मंच में घायल गाय का ट्रीटमेंट करने के बाद रैंतोली स्थित गौधाम में रखा गया है। अब शहर में चोटिल और बीमार गौवंश को नगर पालिका की ओर से रैंतोली में बनाए गए गौधाम में रखा जायेगा, जिससे उनकी सही से देख-रेख होने के साथ ही इनका समय से उपचार हो सके। इसके अलावा काला पहाड़ में गुलदार के हमले से एक गौवंश घायल अवस्था में घूम रहा है, जिसका ट्रीटमेंट भी समय-समय पर किया जा रहा है। गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकांं से बड़ी संख्या में नासमझ लोग गाय और नंदी का उपयोग करने के बाद शहरी इलाकों में छोड़ रहे हैं, जिस कारण ये पशु रात के समय वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। भारी वाहन चालक इन निराश्रित पशुओं को कुचल रहे हैं, जिससे इनके पैरों के साथ ही अन्य अंगों में गंभीर चोटे आ रही हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र में गुलदार का आतंक भी बना हुआ है। गुलदार इन निराश्रित पशुओं पर हमला कर इन्हें अपना निवाला बना रहा है, जबकि जो गुलदार के शिकंजे से बच रहे हैं, वे शहरों में चोटिल अवस्था में घूम रहे हैं। ऐसे में गौ रक्षा विभाग की टीम इन निराश्रित घायल पशुआेंं का इलाज एवं देखभाल भी कर रहा है। इस कार्य में जिला प्रशासन, पशुपालन और नगर पालिका का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा विभाग की मांग है कि पपड़ासू स्थित गौ रक्षा विभाग को दान में मिली जमीन पर गौ रक्षा धाम का निर्माण किया जाए, जिससे यहां पर 200 गौवंश की सुरक्षा की जा सकती है। साथ ही यहां पर गौ चरान की भूमि भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यहां निराश्रित गौवंश की अच्छे से देख-रेख होने के साथ ही घायल पशुओं का इलाज किया जा सकता है। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ सुशील कुरील, गौ रक्षा विभाग के जिला उपाध्यक्ष दीपक नौटियाल, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण, पशुपालन विभाग से दुर्गा प्रसाद देवशाली, विनय नैनवाल, संदीप भंडारी, सफाई कर्मचारी, रिंकू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!