उत्तराखंड

हल्द्वानी: स्पा सेंटर में छापेमारी 10 युवतियों को किया बरामद, भेजा वन स्टॉप सेंटर

हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर हल्द्वानी के दो स्पा सेंटर में छापामारी की गई, जहां पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर से 10 युवतियों को बरामद करते हुए, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत एवं उनके पुनर्वास के लिए वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नैनीताल विभा दीक्षित ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान स्पा सेंटर जांच पड़ताल की गई तो वहां काम करने वाली लड़कियां दिल्ली सहित कई अन्य प्रदेश की थी जिनके पास किसी भी तरह के थेरेपी के कोई सर्टिफिकेट उपलब्ध नही थे, न ही स्पा सेंटर में इन लड़कियों की कोई उपयोगिता पाई गई। जिसके बाद इन सभी युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां इनकी काउंसिल की जा रही है। साथ ही इनके सुरक्षा के दृष्टिगत उनके परिवारों को भी सूचित किया गया है। जिसके बाद उनको परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!