उत्तराखंडगांवधार्मिक

श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी की सुरम्य वादियों व आकाशकामिनी नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत परकण्डी के नहरा गाँव में श्रीमती कमला देवी के सहयोग से विश्व कल्याण, क्षेत्र की खुशहाली व पूर्वजों के उधार के लिए आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन से तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में प्रति दिन विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही, कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों की माखन की खूब होली खेली। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कथावाचक बृज मोहन सेमवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में इन्द्रियों में मन ,शब्दों में ओकार, वृक्षों में पीपल, शस्त्रों में बज्र, पितरों में अर्यमा, नदीयों में गंगा, छन्दों में गायत्री, महीनों में मार्गशीर्ष, ऋतुओं में बसन्त, गायों मे कामधेनु, वेदों में सामवेद, हाथियों में ऐरावत, नागों में वासुकी, पर्वतों में हिमालय, देव सेनापतियों में कार्तिकेय को श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने भगवान सावन मास मे भगवान शंकर व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का विस्तृत से वर्णन किया। कथावाचक बृजमोहन सेमवाल ने कहा कि जो मनुष्य निस्वार्थ भाव से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है उस मनुष्य को बुद्धि, तेज, आयु, सम्पत्ति, सुख, यश , पुत्र, पौत्रादि, मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा वह मनुष्य जन्म मरण के बन्धन से छुटकारा पा लेता है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में मुकेश वशिष्ठ , सन्दीप थपलियाल, वासुदेव द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है जबकि आचार्य देवी प्रसाद वशिष्ठ, शिवानन्द सेमवाल, राजन सेमवाल, गिरीश सेमवाल की वेद ऋचाओं से तुंगनाथ घाटी सहित नहरा गाँव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश त्रिवेदी ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में प्रति दिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। इस मौके पर भवानन्द पुरी महाराज, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रान्त प्रचारक नारायण, जिला प्रचारक पंकज, रमेश नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, विनोद नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, अंजनी देवी, नन्दकिशोर त्रिवेदी, सरोज देवी, नर्वदेश्वर त्रिवेदी, कंचन देवी, रोशन त्रिवेदी, सरिता देवी, दीनदयाल त्रिवेदी, मोहन चन्द त्रिवेदी, सूर्यनारायण त्रिवेदी, बृजमोहन त्रिवेदी, जय कृष्ण त्रिवेदी, रामस्वरूप त्रिवेदी, दिनेश त्रिवेदी, विमलचन्द त्रिवेदी, पुरूषोत्तम त्रिवेदी, सुशील भण्डारी, गंगाराम सकलानी, गजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र राणा , महेश बर्त्वाल, डा0 अंजनेश पंवार, प्रवीण मैठाणी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!