ट्रस्ट के फेसबुक पेज पर दिल्ली में होंगे केदारनाथ के दर्शन से फिर सुलगने लगा केदारनाथ मंदिर का मामला, पड़ें खबर

ट्रस्ट के फेसबुक पेज पर दिल्ली में होंगे केदारनाथ के दर्शन से फिर सुलगने लगा केदारनाथ मंदिर का मामला, पड़ें खबर…….
देहरादून। देश की राजधानी दिल्ली के बुराडी में केदारनाथ मंदिर का निर्माण करवा रहे दिल्ली वाले केदारनाथ ट्रस्ट ने फ़ेसबुक पेज की प्रोफाइल से धाम शब्द तो हटा दिया हैं। साथ ही अपडेट की गई प्रोफ़ाइल पिक्चर भी बदल दी गई है। लेकिन, दिल्ली के बुराडी में निर्मित मंदिर का नाम अभी भी केदारनाथ मंदिर ही रखा गया है। दूसरी ओर फेसबुक पेज पर एक पोस्ट और अपलोड की गई हैं,जिसमें यह लिखा गया हैं कि दिल्ली में होंगे अब केदारनाथ के दर्शन,ज़ाहिर सी बात हैं,ऐसे में एक बार शांत हो चुका विवाद दोबारा बढ़ सकता हैं।

केदारनाथ मंदिर विवाद के बाद केदारनाथ की प्रतिष्ठा बचाने के नाम पर इन दिनों जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार से लेकर केदारनाथ तक की पैदल यात्रा पर हैं। वहीं इसी बीच दिल्ली वाले केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला के ट्रस्ट वाले फ़ेसबुक पेज से एक पोस्ट किया गया हैं, जिसमें यह लिखा गया हैं कि अब दिल्ली में होंगे केदारनाथ के दर्शन, ऐसी पोस्ट से शांत हो चुके लोगो का भड़कना जायज़ हैं।
बीतें दिनों दिल्ली वाले केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर सूबे की सियासत गर्मा गई थी, ऐसे में ख़ुद प्रदेश के मुख्यमंत्री को आगे आकर मोर्चा सँभलाना पड़ा था, कैबिनेट में आनन-फ़ानन में उत्तराखण्ड के चारधामों से जुड़े नामों पर मंदिर और ट्रस्ट न बनाये जाने को लेकर प्रस्ताव भी लाया गया।जब इतने से भी तीर्थ पुरोहितो का ग़ुस्सा नहीं थमा तो स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर पहुँचकर तीर्थपुरोहितों और पंडा पंचायत के प्रतिनिधियो से वार्ता कर मंदिर की मान प्रतिष्ठा से छेडछाड़ न होने देने का आश्वासन भी दिया।जिस पर तीर्थपुरोहित शांत हुए।
वहीं, इस प्रकार की पोस्ट से केदारघाटी में यह शांत मामला गर्माने लगा है, स्थानीय लोगों ने सुरेन्द्र रौतेला की इस प्रकार की जा रही हरकत को अफसोस जनक बताया है।
मंदिर के फ़ेसबुक पेज से मिली जानकारी के मुताबिक़ दिसंबर माह 2023 से दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने के जुगाड़ में लगे सुरेंद्र रौतेला के द्वारा अब फ्रंटफुट पर तो नहीं अपितु सोसल मीडिया के ज़रिए एक बार फिर मामला भड़काने वाली पोस्ट डालकर पदयात्रा पर निकले विपक्ष के नेताओं को अच्छा मसाला दें दिया हैं।दूसरी तरफ़ सुरेंद्र रौतेला पूर्व में मीडिया के सामने आकर भी साफ़ साफ़ कह चुकें हैं कि दिल्ली में केदारनाथ मंदिर तो बन कर ही रहेगा,हालाँकि वह धाम शब्द हटा देंगे।और उन्होंने अब फ़ेसबुक पेज से धाम शब्द हटाकर केदारनाथ मंदिर भी दिया हैं।



