धर्म नगरी हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र में चलती फिरती शराब की दुकान, विडिओ वायरल….

धर्म नगरी हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र में चलती फिरती शराब की दुकान विडिओ हुआ वायरल
हरिद्वार।धर्मनगरी हरिद्वार विश्व की अध्यात्मिक राजधानी है आये दिन यहां विशेष पर्व के मोके पर गंगा स्नान करने श्रद्धालू लाखो की संख्या में आते है अंग्रेजो के समय से बायलाज के अनुसार यहां पर शराब और मांस की बिक्री नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व यहां के नियमों कों तांक पर रखकर कुछ लोगों की शह पर शराब की तस्करी करते हैं और इस प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब की बिक्री करते हैं। शराब की तस्करी करने और बिक्री करने का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद शराब की चलती फिरती दुकान बना हुआ है।
पूरे हरिद्वार में जगह जगह खुलेआम शराब और अवेध नशे का गोरख धंधा चल रहा है। जिस पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगता दिख रहा है।इस मामले पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है की हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब बेच रहा था पुलिस की चेकिंग के द्वारा उसे व्यक्ति को पकड़ा गया जिसमें पाया गया कि पेट पर बेल्ट बांधकर भारी मात्रा में शराब छुपाए हुए था सभी रिकवर किया गया इस तरह के अभियान पुलिस के द्वारा लगातार चलाए जाते हैं। ऐसे मामलो में पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाता है।



