उत्तराखंड

डिवाइडर से टकराई बस एक गंभीर घायल, 11 लोगों को आई हल्की चोटें

एक गंभीर घायल, 11 लोगों को आई हल्की चोटें

टेहरी। सड़क पर बस पलट जाने से एक गंभीर घायल हो गया वहीं 11 लोगों को हल्की चोटें आई  हैं। टिहरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड भिजवाया गया।
गुरुवार को करीब 14:00 बजे हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही थी TGMO की बस संख्या UK 10 PA 0059 उनियाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई घटना के समय बस को चालक गब्बर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी फकोट आगरा खाल चला रहा था तथा परिचालक लाखन सिंह पुत्र राय सिंह निवासी ग्राम मखलोगी चंबा टिहरी गढ़वाल ने बताया कि घटना के समय बस में 25 सवारी सवार थी जिनमें से एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी तथा अन्य सवारियों को हल्की चोटे आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!