उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह पर अलकनंदा एवं मंदाकिनी संगम तट पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

संगम तट पर विशेष योगाभ्यास सत्र आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के मौके पर अलकनंदा एवं मंदाकिनी के संगम पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

रूद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित होना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को अलकनंदा एवं मंदाकिनी के संगम पर प्राकृतिक नजारों एवं नदियों की कलकल के बीच विशेष योगा सत्र का आयोजन किया गया। योगाभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, स्थानीय लोग एवं संगम तट पर पहुंचे यात्रियों ने भाग लिया।

आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ रघुवीर सिंह पाल ने योगाभ्यास सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि योग सप्ताह एक बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। योग ने आज हमारे देश और राज्य को दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाई है। योग सप्ताह के माध्यम से हमारी कोशिश है कि योग विद्या एवं पद्धति की जानकारी आम जनमानस को दिए जाने के साथ ही उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। बताया कि शासन की ओर से 21 जून को योग दिवस के मौके पर एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम श्री केदारनाथ धाम में करवाने के निर्देश हैं, जबकि मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान, रुद्रप्रयाग में होगा। बताया कि 19 जून को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान के समीप से एक रन फाॅर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा यह दोनों कार्यक्रम भी सुबह साढ़े 06 बजे से शुरू होंगे। सभी कार्यक्रमों में पंजीकरण की कोई बाध्यता नहीं है, कोई भी स्वेच्छा से कार्यक्रम में भाग ले सकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार तिवारी, चीफ फार्मेसिस्ट सत्ये सिंह राणा, अखिलेश सती, मंयक पंवार, योग अनुदेशक मीना राणा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!