उत्तराखंड

बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पुन निर्माण कार्यों को सराहा

बिपिन सेमवाल

गुप्तकाशी। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा कर वापस लौटे राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगातार कार्य गतिमान है । इसकी पल पल की खबर पीएमओ कार्यालय को प्रेषित की जाती है। उत्तराखंड में सभी धार्मिक मठ मंदिरों के विकास पर राज्य सरकार का पूरा प्रयास है। उन्होंने कहा कि केवल ग्रीष्मकाल ही नहीं अपितु शीतकाल में भी यात्रा अनवरत चलती रहे, इस पर भी बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि न केवल केदारनाथ धाम बल्कि मद्महेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी ,भविष्य बद्री सहित विभिन्न अलौकिक मंदिरों तथा नैसर्गिक आभा से सुसज्जित पर्यटन स्थलों को भी यात्रा से जोड़ने की कवायद चल रही है। श्री भट्ट ने कहा की तीसरी बार मोदी सरकार बनने से भारत राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ चार धामों के विकास पर भी मोदी का विशेष फोकस है। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारू तथा व्यवस्थित करने के उद्देश्य से विभिन्न महकमे युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि स्वयं प्रदेश के मुखिया से बात करके चारों धामों में पंजीकरण की व्यवस्था को शीघ्र हटाए जाने के लिए अवगत कराया था । कहा कि स्थिति का संज्ञान लेते हुए अब पंजीकरण की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। है श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार का पूरा फोकस है, कि उत्तराखंड के पौराणिक मठ मंदिर ऐतिहासिक स्थलों को विकसित कर देश-विदेश के पर्यटकों को इन स्थानों पर आने के लिए जागरूक किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!