उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पहुंचे मां मठियाणा देवी मंदिर, लिया माता का आशीर्वाद, जखोली में विभिन्न जगहों पर की जनसभाएं

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पहुंचे मां मठियाणा देवी मंदिर, लिया माता का आशीर्वाद, जखोली में विभिन्न जगहों पर की जनसभाएं

जखोली में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया रोड शो एवं जनसभा।
जखोली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने जखोली के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मयाली से कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकाल कर जखोली में जनसभा की। जखोली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व लोगों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चैत्र नवरात्र के शुभारंभ दिन मां मठियाणा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। इसके बाद उन्होंने सुमाड़ी, सिलगांव, घरियाणा, जाखाल, तुनेटा, बैनोली, पैंयाताल में जनसंपर्क कर मयाली से जखोली बाजार तक बाइक रैली। जखोली मुख्यालय में आयोजित जनसभा में गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता मंहगाई,युवा बेरोजगारी,पेपर लीक,पुरानी पेंशन योजना बन्द करने जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर पहाड़ के युवाओं के सेना में जाने के सपने को चकनाचूर किया है। कहा भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, अपने चेहतों को नौकरियां देने के चक्कर में पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार व महिलाओं के विरुद्व अत्याचार सहित तमाम जनहित के मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का जनता से आह्वान किया है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय जखोली पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ गोदियाल का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत,जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण,पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार, पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला,अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शर्मा लाल,दिलवरी लाल,लक्ष्मण रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकूर रौथाण, पूर्व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!